• Mon. Mar 23rd, 2026

पंजाबः कोर्ट कॉम्पलेक्स के बाद 2 प्राइवेट स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

ByPunjab Khabar Live

Jan 14, 2026

पंजाब के लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब में कोर्ट कॉम्पलेक्स को बम से उड़ाने की आझ सुबह धमकी मिली थी। जिसके बाद कोर्ट कॉम्पलेक्स की दोनों इमारतों को खाली करवाकर मामले जांच की जा रही है। वहीं अब मोगा के 2 प्राइवेट स्कूलों में ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस घटना को लेकर दोनों स्कूलों में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार ई-मेल के जरिए डीएम मॉडल स्कूल और कोर्ट ईसे खां के स्कूल को धमकी मिली है। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें दोनों स्कूलों में पहुंच गई और दोनों स्कूलों की इमारतों को खाली करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page