• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब: 21 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां ! पोस्ट हुई वायरल

ByPunjab Khabar Live

Jan 15, 2026

पंजाब में घने कोहरे और शीत लहर का कहर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार भी 20 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। दूसरी ओर बीते दिन से स्कूल खुल गए है। हालांकि छुट्टियां खत्म होने पर स्कूल खुलने पर बच्चों की उपस्थिति कम रही। वहीं दूसरी ओर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें 21 जनवरी तक छुट्टियों को आदेश जारी किए गए है। हालांकि इसकी जब जांच की गई तो पाया गया कि यह फेक पोस्ट है, जो कि जट्ट_एडिट्ज_13 नाम के शख्स द्वारा पोस्ट की गई है। सरकार की ओर से छुट्टियां बढ़ाने को लेकर कोई नए आदेश जारी नहीं किए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page