• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब : दुकान पर बैठे व्यक्ति का गोलियां मारकर किया कत्ल

ByPunjab Khabar Live

Jan 15, 2026

होशियारपुर : टांडा के गांव मियानी में दुकान पर बैठे व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है जिसे इलाज के लिए टांडा सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतक की पहचान बलविंदर सिंह सत्त करतार के रूप में हुई है, जो एक हार्डवेयर की दुकान का काम करता था। मिली जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह अपनी दुकान पर मौजूद था और इसी दौरान अज्ञात हमलावर मोटरसाइकिल पर आते हैं, जिनके द्वारा फायरिंग की जाती है।

इस घटना में उनकी मौत हो गई जबकि लखविंदर सिंह निवासी मियानी गंभीर रूप से घायल हो गया। टांडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की जांच शुरू कर दी है। मियानी गांव में दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page