• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : भाजपा में नहीं होगी सिद्धू की वापसी, कालिया ने किया खुलासा

ByPunjab Khabar Live

Feb 5, 2026

जालंधर: कांग्रेस के सासंद व सीनियर नेता राहुल गांधी और केंद्रिय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का लोकसभा के बाहर विवाद हो गया। जहां इस मामले में तूल पकड़ ली और राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा द्वारा विरोध किया जा रहा है। वहीं इस मामले कालिया ने कहा कि राहुल गांधी को पार्टी के अंदर मंथन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रवनीत बिट्टू अकेले ही पार्टी छोड़कर नहीं गए है।

भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरजंन कालिया ने कहा कि बड़ी गिनती में नेता पार्टी छोड़कर जा चुके है, जिसको लेकर राहुल गांधी की आत्म चिंतन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बिना सोचकर राहुल गांधी को नहीं बोलना चाहिए। वहीं नवजोत कौर सिद्धू की भाजपा में वापसी को लेकर कालिया ने कहा कि उनकी भाजपा में कभी वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहाकि जहां तक उन्हें पता है कि सिद्धू परिवार ने पार्टी को छोड़ा नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी के प्रति केवल नाराजगी व्यक्त की है। कालिया ने उनके वापसी को लेकर कहा कि वह लोगों को बताए कि वह पार्टी छोड़कर क्यों गए। उन्होंने कहा कि पार्टी को छोड़ने वाले नेताओं के मामले में पार्टी के दरवाजें हमेशा के लिए बंद है।

वह पार्टी छोड़कर जाने वालों को भी वापसी नहीं करवाएंगी। वहीं सुशील रिंकू के साथ नाराजगी के सवाल पर कहा कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। कुछ दिन पहले पीए नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान सुशील रिंकू और मनोरंजन कालिया की तस्वीर को लेकर विवाद चल रहा था। इस पर कालिया ने कहाकि उन्होंने किसी को तस्वीर से नहीं हटाया। उनके पास जैसी तस्वीर आई थी, वैसी ही उनके द्वारा पोस्ट की गई है।

वहीं भाजपा-अकाली दल के गठबंधन को लेकर कालिया ने कहा कि दोनों पार्टियों के गठबंधन ने पंजाब की बेहरती और अमन शांति को मजबूत किया था। जिसके बाद अब भाजपा ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला लिया और पार्टी ने 2022 में अकेले चुनाव भी लड़ा था और यह फैसला आज तक मौजूद है।

हरियाणा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी पार्टी गठबंधन करती थी, लेकिन अकेले पार्टी ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। ऐसे में 2027 के चुनावों को लेकर कहा कि इस मामले में हाईकमान फैसला लेंगी। बिक्रम मजीठिया की जमानत को लेकर कहा कि देश की अदालतें कानून को लेकर फैसला लेती है। ऐसे में सबूतों के आधार पर कोर्ट ने फैसला किया है और उन्हें बेल दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page