• Wed. Sep 9th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: कटा सिर बरामद होने से लोगों में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

ByPunjab Khabar Live

Feb 5, 2026

जालंधर: सूर्य एनक्लेव में खाली प्लाट से सिर कटा हुआ बरामद हुआ है। हालांकि यह नहीं पता लगा कि ये सिर किसी इंसान का है या किसी जानवर का है। जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पूर्व पार्षद शैली खन्ना ने कहा कि अशोक निवासी ने फोन करके बताया कि इलाके में कुत्ता बच्चे का सिर लेकर घूम रहा है।

जिसके बाद वह मौके पर पहुंची और थाना रामामंडी पुलिस को दी। पूर्व पार्षद का कहना है कि कुत्तों द्वारा सिर का कुछ हिस्सा खा लिया गया। वहीं चश्मदीद ने कहा कि उन्होंने कुत्ते के मुंह में बच्चे का सिर देखा। जिसके बाद उन्होंने देखा कि बच्चे का दिमाग दिखाई दे रहा था, जिसे कुत्ते नोंचकर खा रहे थे।

इस दौरान पहले वह घटना स्थल से चले गए, लेकिन उनका मन नहीं माना और वह वापिस आए और उन्होंने घटना की सूचना पूर्व पार्षद को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि अभी तक खोपड़ी को लेकर कुछ स्पष्ट नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि फारेसिंक टीम को सूचना दे दी गई है। फारेसिंक टीम द्वारा मामले की जांच के बाद ही असल खोपड़ी के बारे में पता चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page