• Wed. Feb 11th, 2026

जालंधरः कत्ल के अब दंपति से 19.10 लाख की नगदी लेकर बाइक सवार फरार

ByPunjab Khabar Live

Feb 6, 2026

जालंधर: महानगर के पॉश इलाके में अर्बन एस्टेट फेज-2 दिन दहाड़े लूट की घटना सामने आई है। जहां एचडीएफसी बैंक के बाहर कार सवार दपंति से लाखों की नगदी से भरा बैग लेकर लुटेरे फरार हो गए। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि पति कार पार्क कर रहे थे। इस दौरान उसके हाथों में नगदी से भरा बैग मौजूद था।

महिला ने कहा कि बाइक पर सवार 2 युवक आए और उन्होंने उसके हाथों पर नुकीली चीज चुबो दी। जिसके बाद वह उससे 19.10 की नगदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। महिला ने कहा कि उनकी आर्टिफिशयल ज्वैलरी की दुकान है। आज सुबह दोनों पति-पत्नी विजय नगर फुटबॉल चौक पर स्थित बैंक से 17.10 लाख कैश लेकर आए थे और 2 लाख घर से लेकर आए थे। उन्होंने यह नगदी किसी को देनी थी।

 

लेकिन घटना के दौरान जब पति कार पार्क कर रहे थे, तभी लुटेरों द्वारा आकर घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंचे थाना 7 के एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page