• Wed. Feb 11th, 2026

जालंधर: आप नेता लक्की ओबरॉय के कत्ल की जोगा फोलड़ीवाल ने ली जिम्मेदारी, शेयर की पोस्ट

ByPunjab Khabar Live

Feb 6, 2026

जालंधर: मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर लक्की ओबेरॉय की गोली मारकर हत्या के मामले में नई पोस्ट सामने आ है। दरअसल, इस घटना की जोगा फोलड़ीवाल ने जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा है कि आज लक्की का जो कत्ल हुआ है, उसकी जिम्मेदारी जोगा फोलड़ीवाल लेता है। पोस्ट में लिखा है कि कत्ल निजी दुश्मनी के कारण करवाया है।

जो सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रहे उसे आप नेता बनाकर वायरल किया जा रहा है, यह सब गलत है। पोस्ट में लिखा है कि वह नशा तस्कर है और खुद भी नशे करता है। इसके सारे काले धंधों के हमारे पास सबूत है। उन्होंने लिखा कि खालस कॉलेज की प्रधानगी को लेकर यह सब कुछ हुआ है। यह हमारे भाईयों को नुकसान पहुंचा रहा था और इसने हमारे बारे में जो बकवास की थी उसका जवाब आज हमने इसे दे दिया है। बता दें कि लक्की पर करीब 9 गोलियां चलाई गई थीं, जिनमें से 6 गोलियां उसकी छाती में लगीं और एक गोली उसके चेहरे के पास से निकल गई। घटना के समय उसकी हालत बेहद नाजुक थी।

डॉक्टरों ने बताया कि लक्की का इलाज वेंटिलेटर पर रखकर किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। रिपोर्टों के अनुसार, हमलावरों ने थार गाड़ी में बैठे लक्की पर 7 से 8 गोलियां चलाईं। घटना की सूचना मिलते ही जांच टीम के सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) हरिंदर सिंह गिल और एडीसीपी-2 जालंधर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस हत्या की वारदात ने पूरे पंजाब को हिला कर रख दिया है।

परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग बुजुर्ग मां को सांत्वना देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह अस्पताल के अंदर अपने बेटे से मिलने की जिद्द करती नजर आ रही है। जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पुरानी रंजिश के चलते यह हमला किया। बताया जा रहा है कि ‘जोडा’ नामक व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page