जालंधर में सूफी सिंगर ज्योति नूरां के घर के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़ सामने आ गया। हालांकि फायरिंग मामले एडीसीपी आकर्षि ने फायरिंग मामले में प्रेस वार्ता करके कहा था कि गायक के घर के बाहर कोई फायरिंग नहीं हुई है। लेकिन दूसरी ओर गायक के पति उस्मान ने चौकाने वाला खुलासा किया है।
उस्मान ने बताया कि घर के बाहर फायरिंग मामले में 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। इसका खुलासा खुद ज्योति नूरां के पति उस्मान उर्फ अभि ने किया। उन्होंने बताया कि किसी संपत नैहरा के नाम से फिरौती मांगी जा रही है। पैसा न देने पर उनको लगातार थ्रेट कॉल आ रहे हैं। 2 दिन पहले घर जो फायरिंग हुई है, उन्हें शक है कि वो भी इसी मामले में हुई है।
इससे पहले भी कुछ संदिग्ध घर के बाहर चक्कर लगा चुके हैं। कमिश्नरेट पुलिस को शिकायत दी थी लेकिन 6 महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी पुलिस किसी को ट्रेस नहीं कर पाई। 2 दिन पहले हुई गोलीबारी के बाद भी पुलिस को बताया था। पुलिस मौके पर पहुंची और ये कहकर चली गई कि जांच कर रहे हैं।
अभि ने बताया कि ज्योति से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। फिरौती मांगने वाले व्हाट्सएप कॉल करते हैं। फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी भी देते हैं। घर के बाहर चक्कर लगा चुके संदिग्ध-अभि ने बताया कि फिरौती मांगने वाले लोग उनको डराने के लिए कई बार रात को घर से बाहर चक्कर लगा चुके हैं।
घर से बाहर कई बार संदिग्ध लोग देखे गए हैं। हालांकि फायरिंग पहली बार ही 2 दिन पहले हुई है। इससे पहले भी इस तरह से डराने की 3 बार से ज्यादा कोशिश की जा चुकी है। अभि के अनुसार व्हाट्सएप कॉल करने वाला संपत नेहरा के नाम से 1 करोड़ रुपए मांग रहा है और न देने पर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहने की धमकी दे रहा है। इसकी पुलिस से भी शिकायत की गई है । कॉल करने वाले का नंबर भी दिया गया है, लेकिन आज तक ट्रेस नहीं हो पाया है। जिस संपत नेहरा के नाम पर ज्योति नूरां से 1 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है, वो लॉरेंस का राइट हैं।
