• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: लक्की ओबरॉय कत्ल केस के शिंगरी की कोर्ट में पेशी, मिला इतने दिनों का रिमांड

ByPunjab Khabar Live

Feb 13, 2026

जालंधर: लक्की ओबरॉय कत्ल केस में साजिशकर्ता नौकर शमिंदर सिंह पवार उर्फ शिंगरी को अमृतसर से देर रात पुलिस लेकर आई थी। जिसके बाद देर रात को ही पुलिस द्वारा उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस को कोर्ट से शिंगरी का 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। पुलिस द्वारा शिंगरी से लक्की के कत्ल की साजिश को लेकर पूछताछ की जाएगी। बता दें कि इससे पहले अमृतसर पुलिस की कस्टडी में शिंगरी 7 दिन रहा था। लेकिन अभी तक पुलिस शूटर गुरताज को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

बता दें कि होशियारपुर पुलिस की जांच में यह बात आई थी कि गुरताज को अमेरिका में बैठे जोगा फोल्ड़ीवाल ने शरण दी थी। उसे सिटी में कुछ दिन ठहराया और उसे फंडिंग भी की। अतिंम बार शूटर की बलाचौर में गाड़ी चलाने की सीसीटीवी सामने आई थी। लेकिन उसके बावाजूद अभी तक शूटर को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। हालांकि पुलिस की अलग-अलग टीमें मोहाली, गढ़शंकर और माछीवाड़ा एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। टीम ने तीन रूट पर फोकस करते हुए 50-50 किलो मीटर तक के सीसीटीवी देख रही है। टीम रेस्टोरेंट, पैट्रोल पंप और बस अड्डा पर लगे कैमरे देख रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page