• Sat. Feb 14th, 2026

छेड़खानी से लेकर पार्टनर्स की मारपीट तक: विवादों का ‘अड्डा’ बना जालंधर का Hotel Meriton, कहीं आपका फंक्शन न चढ़ जाए भेंट!

ByPunjab Khabar Live

Feb 14, 2026

जालंधर का मशहूर होटल मेरिटन इन दिनों अपनी सेवाओं के लिए नहीं, बल्कि आए दिन होने वाले विवादों की वजह से सुर्खियों में है। अगर आप यहां अपनी शादी, जन्मदिन या किसी कॉर्पोरेट इवेंट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो रुकिए और एक बार फिर सोच लीजिए। होटल के भीतर चल रही आपसी खींचतान और कानूनी पचड़े आपके खास दिन के मजे को किरकिरा कर सकते हैं। यह होटल अब मेहमानों के स्वागत के लिए कम और अपनी अंदरूनी कलह के लिए ज्यादा जाना जाने लगा है।

साझेदारों के बीच मारपीट का ताजा मामला
होटल की प्रतिष्ठा तब और धूल में मिल गई जब हाल ही में इसके पार्टनर्स के बीच होटल परिसर में ही जमकर मारपीट हुई। साझेदारी को लेकर चल रहा पुराना विवाद अब हाथापाई तक पहुंच गया है। ताजा मामले में पार्टनर्स के बीच हुई इस भिड़ंत ने होटल के भीतर के माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। जब मालिक खुद ही आपस में लड़ रहे हों, तो वहां मेहमानों को मिलने वाली सर्विस और सुरक्षा की गारंटी भगवान भरोसे ही है।

महिलाओं की सुरक्षा पर उठते संगीन सवाल
होटल की छवि को सबसे बड़ा धक्का तब लगा जब जनवरी 2024 में एक महिला कर्मचारी ने होटल के जनरल मैनेजर (GM) पर छेड़खानी के गंभीर आरोप लगाए। महिला का आरोप था कि होटल के एक उच्च अधिकारी ने उसके साथ बदतमीजी और छेड़छाड़ करने की कोशिश की। यह घटना न केवल होटल के भीतर के असुरक्षित माहौल को दर्शाती है, बल्कि उन परिवारों के लिए भी चिंता का विषय है जो अपनी महिलाओं और बच्चों के साथ यहां कार्यक्रम आयोजित करने की सोचते हैं।

अंधेरे में डूब सकता है आपका फंक्शन
सिर्फ नैतिक ही नहीं, होटल मेरिटन गहरे वित्तीय संकट और कानूनी विवाद में भी फंसा हुआ है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के आंकड़ों के अनुसार, होटल पर बिजली बिल बकाया है। बार-बार नोटिस मिलने के बावजूद मैनेजमेंट ने यह राशि जमा नहीं की है। ऐसे में कभी भी बिजली कटने का खतरा बना रहता है, जो आपके किसी भी फंक्शन को बीच में ही अंधेरे में डुबो सकता है।

बुकिंग करने से पहले बरतें सावधानी
इन तमाम विवादों चाहे वह बिजली विभाग का करोड़ों का बकाया हो, महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा हो या पार्टनर्स के बीच की सरेआम जंग को देखते हुए होटल मेरिटन में कोई भी कार्यक्रम करना किसी जोखिम से कम नहीं है। कानूनी विवादों के चलते किसी भी समय प्रशासन या पुलिस की कार्रवाई आपके फंक्शन में खलल डाल सकती है। ऐसे में समझदारी इसी में है कि अपनी मेहनत की कमाई और खुशियों को दांव पर लगाने से पहले किसी विवाद-मुक्त विकल्प की तलाश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page