• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी ख़बरः पंजाबी गायक रणजीत बावा के घर IT विभाग की दबिश, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Dec 19, 2022

(PKL): बटाला में पंजाबी इंडस्ट्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पंजाबी सिंगर रंजीत बावा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंजाबी सिंगर रंजीत बावा के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। आयकर विभाग की टीम रंजीत बावा के मोहाली स्थित आवास की जांच कर रही है। पंजाबी सिंगर के 4 ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। इसके अलावा उनके पीए के बटाला स्थित घर पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की है।

इन सबके अलावा, आयकर विभाग ने गायक के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय पर भी छापा मारा है। सूत्रों के मुताबिक जिन कलाकारों ने किसानी आदोलन दौरान योगदान दिया था उनके घरों में चल इनकम टैक्स की रेड की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page