• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

होशियारपुर से बड़ी ख़बरः टोल प्लाजा पर पुलिस के साथ धक्का मुक्की, मामला दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Dec 16, 2022

(PKL): टांडा उड़मुड़ में चौलांग टोल प्लाजा बंद करवाने को लेकर किसान और टोल कर्मचारी के आमने-सामने हो गए थे। इस दौरान वहां पर माहौल तनावपूर्ण होता देख पुलिस कर्मियों दोनों में रोककर मामला शांत करवाने की कोशिश की। जिसमें कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एसएचओ सहित अन्य पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की की गई। जिसके बाद पुलिस ने एसएचओ सहित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करने के मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एक्शन लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरी ओर चौलांग टोल प्लाजा पर किसानों द्वारा आज (दूसरे दिन) भी धरना जारी है। पुलिस ने यह मामला खुद धक्का-मुक्की का शिकार हुए थाना प्रमुख एसआई मलकीत सिंह के बयानों के आधार पर दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि किसान मजदूर संघर्ष कमेटी से जुड़े किसान और टोल कर्मियों के टकराव को रोकते के समय कई पुलिस कर्मी घायल हुए है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page