• Tue. Nov 10th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब की राजनीति में हलचल! जेल में बंद AAP पूर्व मंत्री ने चुनाव न लड़ने का किया फैसला

ByAdmin

Nov 10, 2026

पंजाब की राजनीति से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पट्टी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर अपना रुख पूरी तरह साफ कर दिया है। जेल में बंद भुल्लर ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह आने वाला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।

फेसबुक पोस्ट के जरिए जनता का जताया आभार
जेल में बंद लालजीत सिंह भुल्लर ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से पट्टी हलके के लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली है कि क्षेत्र के भाई-बहन चाहते हैं कि पार्टी उन्हें दोबारा चुनावी मैदान में उतारे। हालांकि, तमाम चर्चाओं और लोगों की इच्छाओं के बावजूद उन्होंने खुद चुनाव न लड़ने का अंतिम फैसला लिया है।

“लोगों की भावनाओं के आगे झुकाता हूं सिर”
अपनी भावुक पोस्ट में लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि वह पट्टी हलके के सभी लोगों का दिल की गहराइयों से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने लिखा, “हलके के लोगों की सच्ची भावनाओं के आगे मेरा सिर झुकता है। मैं ताउम्र पट्टी की जनता के प्यार और समर्थन का ऋणी रहूंगा।” इसके साथ ही उन्होंने अपने उन सभी समर्थकों का भी विशेष आभार व्यक्त किया, जो हर मुश्किल और अच्छे समय में उनके साथ मजबूती से खड़े रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page