• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: बेकरी की दुकानों से चाकलेट चुराते चोर को लोगों ने हार पहनाकर किया शर्मसार

ByPunjab Khabar Live

Feb 20, 2026

जालंधर: वेस्ट हलके के भार्गव कैंप में बेली राम स्वीट्स शॉप एंड बेकर सहित ने अन्य दुकानों में महंगी चॉकलेट चुराने वाले चोर को लोगों ने खुद काबू किया है। जिसकी पहचान शिव दानिश मंडा रहने वाले के रूप में हुई है। लोगों ने बताया कि बस्ती दानिश मंदा से इसे काबू किया है। इसके बाद लोगों ने चोर के गले में हर पहनकर उसका अनोखे तरीके से बाजार में घुमाकर स्वागत किया।

चोर ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की आपूर्ति के लिए अलग-अलग दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। वही चोर ने पूछताछ में बताया कि वह बस स्टैंड के पास कुंदरा नामक करियाने की दुकान पर चोरी का सामान सप्लाई करता है। लोगों ने कहा कि इस घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी लेकिन काफी समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

इसके बाद लोगों ने खुद ही चोर को छोड़ दिया। लोगों ने बताया कि 2 घंटे तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं पहुंची। दूसरी ओर थाना भार्गव कैंप के एएसआई प्रवीण कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा चोर को छोड़ दिया गया है। पुलिस है जब 2 घंटे बाद पहुंचने के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि उन्हें जब सूचना मिली वह इस समय घटनास्थल पर पहुंच गए।

लोगों ने पुलिस की कारगिल पर सवाल उठाते हुए कहा कि वेस्ट हलके में कई घटनाएं हो चुकी है लेकिन पुलिस लोगों को इंसाफ नहीं दिला रही, जिसके कारण वह खुद ही चोर के गले में हार पहनाकर उसे बाजार में घूमाने के बाद छोड़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page