• Tue. Nov 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

दिलजीत के लाइव शो के पर मंडराया खतरा! बम से उड़ाने की धमकी

ByAdmin

Nov 24, 2026

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के आगामी बेंगलुरु कॉन्सर्ट से पहले बम धमाके की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। कर्नाटक के धारवाड़ के पुलिस कमिश्नर को भेजे गए एक ईमेल के जरिए आईईडी (IED) ब्लास्ट की चेतावनी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस ईमेल में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ का नारा भी लिखा गया है और 29 नवंबर को बेंगलुरु के नाइस रोड ग्राउंड (मदावरा) में होने वाले कार्यक्रम को निशाना बनाने की बात कही गई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, धमकी भरे ईमेल में कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों को लेकर भी कई तरह की चेतावनियां लिखी गई हैं। संदेश भेजने वाले ने लोगों से बच्चों को साथ न लाने, आईफोन पर आने वाली कॉल या संदेशों का जवाब न देने और मेट्रो से यात्रा करने से बचने जैसी बातें कही हैं।

इस धमकी भरे ईमेल के सामने आने के बाद पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। पुलिस ईमेल की प्रामाणिकता की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह संदेश किसने और कहां से भेजा है। वहीं, कॉन्सर्ट को रद्द करने या इसकी तारीख में बदलाव करने को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page