• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी ख़बरः बस स्टैंड पुलिस चौंकी के बाहर से बाइक ले फरार चोर

ByPunjab Khabar Live

Dec 22, 2022

(PKL): शहर में लूटपाट और चोरी मामले लगातार बढ़ रहे है। चोरों को हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि अब वह थानों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाने लगे है। ऐसा ही एक मामला बस स्टैंड स्थित पुलिस चौंकी से सामने आया है। जहां चोर चौंकी के बाहर खड़े बाइक को चुराकर ले गया। वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित सुनील ने बताया कि वह सुबह भाई के एक्सीडेंट की शिकायत दर्ज करवाने के लिए थाने आया था।

इस दौरान थाने में शिकायत दर्ज करवाकर जैसे वह बाहर आया तो देखा बाहर से उसकी बाइक गायब है। इस मामले को लेकर जब वहां लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो उसमें चोर बाइक ले जाता दिखाई दिया। इस मामले को लेकर थाने में तैनात ड्यूटी अफसर का कहना है कि थाना पब्लिक प्लेस है यहां बहुत से लोग आते जाते है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कब्जे में ले ली है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page