• Wed. Feb 25th, 2026

जालंधरः सीएम के दौरे से पहले अस्पताल के बाहर चली गोली, नौजवान घायल

ByPunjab Khabar Live

Feb 25, 2026

जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर दौरे पर है। सीएम मान के जालंधर दौरे से पहले देर रात बल अस्पताल में मरीज का हाल जानने पहुंचे युवक पर नौजवान गोली मारकर फरार हो गए। घायल नौजवान को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल नौजवान की पहचान सौरव सिंह पुत्र सतनाम सिंह शिव नगर सोढल रोड के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए घायल नौजवान के दोस्त जीवन ने बताया कि सौरव देर रात कालिया कालोनी के रहने वाले लक्की पकौड़ियां वाले का हालचाल जानने के लिए बल अस्पताल पहुंचा था। इस दौरान जब वह हाल जानने के बाद अस्पताल से बाहर निकला तो अस्पताल के बाहर तीन युवकों ने सौरव को घेर लिया और उस पर गोली चता दी। दोस्त का आरोपी है कि अनमोल नामक युवक ने सौरव पर गोली चलाई है।

इस दौरान जिंदा पिंड का विष्णु ही मोटा नामक युवक और अनमोल को लेकर घटना स्थल पर पहुंचा था। हालांकि गोली चलने की असल वजह सामने नहीं आई है। दोस्त ने बताया कि सौरव के पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना 1 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर चुप्पी साध ली है। जबकि दूसरी ओर परिवार द्वारा इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है।

अस्पताल के बाहर गोली चलने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने शुरू हो गए है। परिवार द्वारा आरोपियों की तस्वीर भी जारी की गई है। जिसमें गोला लगी तस्वीर में अनमोल नामक नौजवान है और अन्य 2 उसके साथी ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं बोबी ने कहा कि वह उसका बल अस्पताल के साथ उसका टैक्सी का दफ्तर था। इस दौरान लक्की पकौड़ियां वाले का हाल जानने के लिए वह दोस्तों के साथ बल अस्पताल गया। जिसके बाद उसके पिता का फोन आया और उसने अस्पताल में दोस्त और उसकी पत्नी के घायल होने के बारे में बताया।

बोबी ने कहा कि दीपक, अर्जुन और शुभम दोस्त शामिल था। शुभम पानी लेने के लिए गया हुआ था, इस दौरान 3 युवकों ने उसके कर्मी शुभम पर हमला करना शुरू कर दिया। शुभम जान बचाता हुए उसके पास पहुंचा तो युवकों में एक युवक ने उसके भाई सौरव पर देसी कट्टे से फायर कर दिया। घटना में सौरव के पेट में गोली लगी और वह घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page