• Thu. Mar 5th, 2026

कनाडा में जालंधर की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, मां ने किए चौंकाने वाले खुलासे

ByPunjab Khabar Live

Mar 5, 2026

जालंधर कनाडा में रहने वाली जालंधर मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का नैन्सी ग्रेवाल लासेल के विंडसर में घर में घुसकर चाकू मारकर कत्ल कर दिया गया। 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल की ओंटारियो के लासेल में रह रही थी। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे हमलावारों द्वारा घर पर वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं इस घटना के बाद मृतक नैंसी की मां मीडिया के सामने आई और चौकाने वाले खुलासे किए।

मां तेजिंदर कौर ने कहाकि दुश्मनों ने बेरहमी से बेटी का कत्ल किया। बेटी अस्पताल भी नहीं पहुंची पाई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मां ने खुलासा किया है कि नैंसी के दुश्मन वहां गुरुद्वारा साहिब में बैठे है। जसवीर सिंह रोडे का सांडू अवतार सिंह बेटी से दुश्मनी रखता था और वह चाहता था कि वह उससे माफी मांगे।

मां ने कहा कि बेटी गरीबों की मसीहा थी और उनकी मदद करती थी। वह सच के रास्ते पर चलने वाली लड़की थी। विनसर में खालीस्तानी गुरुद्वारा भरा हुआ है। बेटी पर पहले भी हमला हो चुका है और उस दौरान घर में आग लगाई गई थी, लेकिन वह उस दौरान बच गई थी। वहीं अब बेटी की रेकी करने के लिए उसे घर पर भेजा गया था और उसने मुंह ढका हुआ था। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे लगे देखकर वह डरकर भाग गया।

मां ने कहा कि बेटी 2018 में कनाडा में गई थी और नर्स का कोर्स किया था। जिसके बाद वह पैरामिड कंपनी में सुबह नौकरी करती थी और देर शाम केयर पार्ट वेयर कंपनी में नौकरी करती थी।मां ने कहा कि देर रात 2 तारीख को रात के समय उसने इसलिए फोन नहीं किया, क्योंकि वह व्यस्त रहती थी। जिसके बाद वह खुद ही फोन करती थी। मां के अनुसार बेटी को कई बार थ्रेट कॉल आ चुकी है।

इस मामले में को लेकर कनाडा पुलिस को सभी धमकियों को लेकर शिकायतें भी दी हुई है। मां ने कहा कि 3 तारीख को बेटी का कत्ल किया गया। मां ने कहाकि बेटी के घर में आग लगने के मामले में अब तक इंसाफ नहीं मिला। मां ने कनाडा पुलिस से अपील की है जो 3 से 4 व्यक्ति है, जिनके नाम उनके पास मौजूद है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे डाला जाए और बेटी की मौत को लेकर उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page