• Tue. Sep 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

सावधान! घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह खबर, वर्ना आप भी फंस सकते हैं ट्रैफिक में

ByPunjab Khabar Live

Mar 10, 2026
TrafficTraffic

जालंधर में नकोदर चौक से लेकर वर्कशॉप चौक तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण शहर में भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। इस वजह से कई प्रमुख चौकों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसलिए अगर आप घर से निकल रहे हैं तो इन चुनिंदा रास्तों का इस्तेमाल न करें। क्योंकि आपको भी ट्रैफिक की समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है।

ट्रैफिक जाम का सबसे ज्यादा असर फुटबॉल चौक, आदर्श नगर चौक, अवतार नगर और पटेल चौक जैसे व्यस्त इलाकों में भी देखने को मिला। यहां गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। कई चालकों ने बताया कि उन्हें 10–15 मिनट का रास्ता तय करने में भी काफी ज्यादा समय लग रहा है।

ट्रैफिक जाम के बीच तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। कई लोग करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसे रहे, जिससे उनका हाल बेहाल हो गया। वाहन चालकों और राहगीरों को धूप में खड़े रहकर जाम खुलने का इंतजार करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page