• Wed. Sep 9th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: फिल्मी स्टाइल में 2 तस्कर गिरफ्तार, चली गोलियां

ByPunjab Khabar Live

Mar 11, 2026

जालंधर: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर स्थित पटवारी ढाबे के पास हेरोइन की सप्लाई देने आए बाइक सवार तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब आरोपियों को गाड़ी में बिठाया तो आरोपी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए।

जिसके बाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में तस्करों का पीछा किया। इस दौरान पुलिस द्वारा दो राउंड फायर भी किए गए। जिसमें एक गोली कर के टायर पर लगी और दूसरी कार पर लगी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि तस्कर स्प्लेंडर बाइक पर हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आए हुए थे। इसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दबिश दी और दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस की गाड़ी लेकर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए गाड़ी पर फायर किया और आरोपियों को फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page