• Wed. Sep 9th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: तेज़ रफ़्तार कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

ByPunjab Khabar Live

Mar 11, 2026

जालंधर: लंबा पिंड चौक फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। इस घटना में बाईक सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान अरुण निवासी गुरु नानकपुरा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए कपिल नामक व्यक्ति ने बताया कि फ्लाईओवर के पास यह सड़क हादसा हुआ है।

व्यक्ति ने बताया कि वह कर में सवार होकर हाईवे से गुजर रहा था। इस दौरान 130 की स्पीड में आ रही वेन्यू कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। चश्मदीद के अनुसार बाइक सवार सहित दिशा से आ रहा था। कार चालक बाइक को टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

चश्मदीद के अनुसार कार सवार चालक को भी पता चल गया था कि बाइक सवार की मौत हो गई है, जिसके कारण वह मौके से फरार हो गया। एक घंटा बीत जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं, जल्द कार चालक को काबू कर लिया जाएगा।

दूसरी और दुकान मालिक मनजीत कुमार ने बताया कि उनके सामने तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मारी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page