• Thu. Mar 12th, 2026

पंजाब में LPG को लेकर हलचल, CM भगवंत मान ने अधिकारियों को दी चेतावनी

ByPunjab Khabar Live

Mar 12, 2026

जंग का असर अब पंजाब तक दिखाई देने लगा है। कई जगहों पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हुई है, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वर डाउन होने के कारण उपभोक्ताओं को OTP नहीं मिल रहा, जिससे गैस बुकिंग की प्रक्रिया बाधित हो रही है। वहीं इस मामले पर सीएम भगवंत मान ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।

इस मामले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि पंजाब में कहीं भी LPG गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि सिलेंडरों की जमाखोरी या ब्लैक मार्केटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज्य के कई शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की उपलब्धता कम हो गई है। होटल, ढाबे और छोटे व्यवसायों को सिलेंडर न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा घरेलू उपभोक्ताओं को भी सिलेंडर बुकिंग के दौरान तकनीकी समस्याएं आ रही हैं। गैस एजेंसियों के अनुसार सर्वर डाउन होने की वजह से उपभोक्ताओं को OTP नहीं मिल पा रहा है। इसके कारण ऑनलाइन या मोबाइल के जरिए गैस बुकिंग करने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई जगहों पर लोग एजेंसियों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page