• Sat. Mar 14th, 2026

पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के नाम पर बड़ा फ्रॉड, सिंगर ने लोगों को सावधान रहने को कहा

ByPunjab Khabar Live

Mar 14, 2026

मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के नाम पर ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। इस धोखाधड़ी की जानकारी खुद मनकीरत औलख ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति उनके नाम पर पैसे मांगे तो उस पर भरोसा न करें और किसी को भी पैसे न भेजें।

मनकीरत औलख ने बताया कि कुछ लोग पाकिस्तानी नंबरों का इस्तेमाल कर उनके नाम पर लोगों से पैसे मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई लोग इन ठगों के झांसे में आकर 2-2 हजार रुपए तक भेज चुके हैं। सिंगर ने एक ऑडियो भी सुनाई, जिसमें ठग खुद को मनकीरत बताकर पैसे मांग रहा है। ऑडियो में ठग कहता है कि पहले उसके नंबर पर पैसे ट्रांसफर करें, ताकि वह रजिस्ट्रेशन कर सके।

मनकीरत औलख के अनुसार यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं बल्कि एक पूरा गिरोह है, जो लोगों को लालच देकर ठग रहा है। ये लोग खासकर गरीब लोगों को निशाना बना रहे हैं और उन्हें 10 लाख रुपये देने का झांसा देते हैं। इसके बदले पहले 5 या 10 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर मांगते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page