• Fri. Mar 13th, 2026

जालंधर: ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर दुकान से एयरपॉड्स लेकर बाइक सवार फरार 

ByPunjab Khabar Live

Mar 13, 2026

जालंधर: अमन नगर में दो युवक दुकानदार से एयरपॉड्स लेकर स्कैनर से पेमेंट का झांसा देकर फरार हो गए। दुकान मालिक को इसका पता ग्राहकों को जाने के बाद चला जब उसने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को चेक किया तो पता चला कि युवक बिना पैसे दिए वारदात कर फरार हो गए। वारदात की घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। युवकों को इस बात का पता था कि दुकान के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।

इसलिए उन्होंने चेहरे को झुका ही रखा ताकि चेहरा कैमरों में कैद न हो सकें। दुकानदार ने वारदात की शिकायत थाना आठ की पुलिस दे कार्रवाई की गुहार लगाई। वैभव कोहली ने बताया कि वह अमन नगर में ब्रदर मोबाइल प्वाइंट नेट कैफे नाम से दुकान को चलाता है। उसने बताया कि वह वीरवार शाम अपनी दुकान पर मौजूद था कि उसी दौरान दो युवक बाइक पर सवार होकर दुकान पर आए और एयरपॉड्स माँगने लगे।

उसने एयरपॉड्स युवकों को दे दिया तो एक युवक दुकान से बाहर चला गया और दूसरा युवक एयरपॉड्स देखने लगा। एयरपॉड्स देखने बाद युवक ऑनलाइन पैसे भेजने का कहकर स्कैनर माँगने लगा तो उसने स्कैनर युवक को दे दिया। युवक बिना पैसे डाले एयरपॉड्स लेकर दुकान से बाहर निकल युवक के साथ बाइक पर बैठकर चला गया।

ग्राहक ज्यादा होने के कारण वह ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को चेक नहीं कर सका। कुछ समय बाद उसने ट्रांजेक्शन चेक की तो पता चला कि युवक उससे नौसरबाजी कर एयरपॉड्स लेकर भाग गए, जिसकी शिकायत उसने संबंधित थाने की पुलिस को दी तो पुलिस ने उसे थाने में आकर शिकायत देने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page