जालंधर: जिले में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वही ताजा मामला गोराया से सामने आया है। जहां वर्कशॉप में काम करने वाले दो कर्मियों में पैसों को लेकर जड़प हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गोराया के अधीन आते गांव घुड़का में व्यक्ति ने अपने ही कर्मचारी को अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां मारकर हत्या कर दी है।
मृतक व्यक्ति की पहचान प्रवासी मनोज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक मनोज गांव के रुढ़की जोन और ब्लॉक संपत्ती के चुनाव लड़ रहे बसपा नेता और नंबड़दार जसप्रीत उर्फ जससा के साथ काम करता था। किसी बात को लेकर हुई लड़ाई के बाद जसप्रीत ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मृतक मनोज नंबड़दार जसप्रीत उर्फ जस्सा के ट्रैक्टर वर्कशाप में ही काम करता था। जब मृतक मनोज ने उससे किए गए काम का पैसा मांगा, तो जसप्रीत ने कुल तीन फायर किए, जिनमें से दो फायर प्रवासी मनोज को लगे, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि एक हवा में फायर किया गया। उक्त घटनाओं के बाद जहां जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा मौके से फरार हो गया है।
वहीं उक्त वारदात की सूचनाएं मिलते ही डीएसपी भरत मसीह और थाना गोराया के एसएचओ पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस मौके डीएसपी भरत मसीह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्दी ही दोषी को गिरफ्तार करके हत्या के असल कारण का पता लगाया जाएगा।
