• Mon. Mar 16th, 2026

जालंधर में गोदाम में सड़ा करोड़ों का गेहूं! जांच के बाद विभाग ने किए दो इंस्पेक्टर सस्पेंड

ByPunjab Khabar Live

Mar 16, 2026

जालंधर में करोड़ों रुपये के गेहूं के खराब होने के मामले में फूड सप्लाई विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो इंस्पेक्टरों को सस्पेंड कर दिया है। विभाग का कहना है कि समस्तपुर स्थित जेएस फार्म में गेहूं की सुरक्षा और देखभाल में लापरवाही बरती गई थी।

जानकारी के अनुसार समस्तपुर में स्थित जेएस फार्म के गोदाम में करोड़ों रुपये का गेहूं खराब हो गया था। इस मामले में पुलिस ने पहले ही फार्म के मालिक उपकार सिंह होठी के खिलाफ थाना मकसूदां में केस दर्ज किया था।

मामले की जांच के बाद फूड सप्लाई विभाग ने इंस्पेक्टर अनिल और इंस्पेक्टर प्रवीण सल्लण को सस्पेंड कर दिया। दोनों करतारपुर में तैनात थे। जिला फूड कंट्रोलर नरिंदर ने बताया कि दोनों अधिकारियों पर अपनी ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page