• Tue. Nov 10th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़े भाई ने छोटे भाई पर बरसाईं गोलियां, सिर और सीने में लगी गोली; AAP नेता का नाम आने से मचा हड़कंप

ByAdmin

Nov 10, 2026

अमृतसर में जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां बड़े भाई पर अपने ही छोटे भाई की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। इस सनसनीखेज वारदात में आम आदमी पार्टी (AAP) के ब्लॉक समिति सदस्य किरणप्रीत सिंह कैमी का नाम सामने आया है। आरोप है कि जमीन को लेकर हुए विवाद के दौरान किरणप्रीत सिंह ने अपने छोटे भाई सिमरदीप सिंह पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से सिमरदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना अमृतसर के हलका अटारी में मजीठा रोड स्थित गांव पंडोरी वड़ैच की है। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने सोमवार को गंभीर रूप ले लिया और दोनों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान बड़े भाई किरणप्रीत सिंह कैमी ने अपने छोटे भाई सिमरदीप सिंह पर पिस्टल से फायरिंग कर दी।

फायरिंग के दौरान सिमरदीप सिंह को सिर और सीने में गोलियां लगीं। वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसे अस्पताल ले जाने का मौका भी नहीं मिल सका और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।ल अपने ही परिवार में हुई इस खूनी वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

इस मामले में आम आदमी पार्टी के ब्लॉक समिति सदस्य किरणप्रीत सिंह कैमी पर हत्या करने के आरोप लगे हैं। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। वारदात के पीछे जमीन विवाद को मुख्य वजह बताया जा रहा है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page