• Fri. Mar 20th, 2026

AAP MLA अनमोल गगन मान के पति को राहत, डेराबस्सी कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील मंजूर

ByPunjab Khabar Live

Mar 20, 2026

आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मोहाली जिला अदालत ने शाहबाज सोही की सजा पर रोक लगा दी है। वीरवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किए गए, जिससे सोही को बड़ी कानूनी राहत मिली है। गौरतलब है कि शाहबाज सोही पेशे से खुद भी एक एडवोकेट हैं और इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी काफी चर्चा थी।

इस मामले की शुरुआत 16 मार्च को हुई थी, जब डेराबस्सी कोर्ट ने एक पुराने चेक बाउंस केस में फैसला सुनाया था। अदालत ने शाहबाज सोही और उनके दो अन्य साथियों को दोषी करार देते हुए दो साल की कैद की सजा सुनाई थी। निचली अदालत के इसी फैसले को शाहबाज सोही ने सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी, जहां अब उनकी सजा पर फिलहाल स्टे लगा दिया गया है।

शाहबाज सिंह सोही के वकील विक्रमजीत पासी ने पुष्टि की है कि सेशन कोर्ट ने न केवल निचली अदालत के फैसले पर स्टे लगा दिया है, बल्कि उनकी अपील को भी सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया है। हालांकि, इस मामले में अभी विस्तृत लिखित आदेश (Detail Order) आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page