जालंधर: सुरजीत हॉकी स्टेडियम, जालंधर में आयोजित भोल्थ हॉकी कप 2026, जो स्वर्गीय सरदार अवतार सिंह बल्ल जी को समर्पित है, का आयोजन अत्यंत सुव्यवस्थित और उत्साहपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर हल्का इंचार्ज जालंधर सेंट्रल नितिन कोहली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कोहली की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा और प्रभावशीलता को कई गुना बढ़ा दिया। उन्होंने मैदान में उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और टूर्नामेंट के महत्व पर अपने प्रेरक विचार साझा किए। अपने संबोधन में कोहली ने कहा कि हॉकी केवल एक खेल नहीं, बल्कि सफलता, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है।
उन्होंने कहा, “जैसे खिलाड़ी मैदान में रणनीति, टीमवर्क और कठिन मेहनत से गोल करता है, वैसे ही जीवन में भी अनुशासन, मेहनत और लगन से ही हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। खेल हमें न केवल शारीरिक ताकत देता है, बल्कि मानसिक दृढ़ता और चरित्र निर्माण का भी मार्ग दिखाता है।”
कोहली ने युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे टूर्नामेंट उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने, सकारात्मक सोच अपनाने और बुरी आदतों से दूर रहने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा, “मैदान में हर पास, हर हिट और हर गोल आपके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता है। आज का प्रयास कल की सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है। खेलों में भाग लेकर आप न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन और नेतृत्व की सीख भी पाते हैं।”
कोहली ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल पंजाब में खेलों और युवा विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है और भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को निरंतर समर्थन मिलेगा।
कार्यक्रम में एसएसपी विजिलेंस हरप्रीत सिंह मंडेर, संजीव कुमार, बलजीत ढिल्लों, राजिंदर सिंह सीनियर और अमरीक सिंह पावर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, स्थानीय नागरिक और समाज के प्रतिष्ठित सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
