जालंधर: जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे के चहेड़ू बेई पुल के पास एक भयानक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहा कि वह ब्यास से आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में व्यक्ति सड़क पर गिरा हुआ था और कोई उसकी मदद नहीं कर रहा था। जिसके बाद उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और उसकी मदद करनी शुरू कर दी। व्यक्ति के अनुसार कुछ देर पहले ही पुलिस कर्मी भी पहुंचे है और मामले की जांच में जुट गए। वहीं अमनदीप सिंह ने कहा कि नौजवान की सड़क हादसे में मौत हो गई।
नौजवान के पर्स से उसकी पहचान की गई। मृतक की पहचान विशपाल निवासी जालंधर के रूप में हुई है। मृतक इंडियन ऑयल कंपनी में काम करता था और कंपनी को सूचना दे दी है। व्यक्ति ने कहा कि सड़क पर लोग रूक नहीं रहे थे। जिसके बाद वह खुद घटना स्थल पर रूके। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल में पहुंचाया गया। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक मोटरसाइकिल सवार था, जिसको किसी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
इस घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद मददागरों ने बताया कि घटना के दौरान लोग तमाशा देखने के लिए रुक रुक कर निकले रहे थे। जिसके कुछ ही समय बाद सड़क सुरक्षा बल की टीम पहुंच गई तथा एम्बुलेंस की मदद से मृतक के शव को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान आंशका जताई जा रही है कि कार सवार द्वार हिट करने के बाद चालक नौजवान के शव के ऊपर से गुजर गया। हादसे में नौजवान की कुचलने से मौत हो गई। आईओ जसविंदर को सूचना दे दी गई है। मृतक के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
