• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

DM रंधावा सुसाइड केस में पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Mar 23, 2026

अमृतसर वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता लालजीत सिंह भुल्लर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह गिरफ्तारी उस समय हुई है जब रंधावा के परिवार ने पुलिस प्रशासन को 24 घंटे का कड़ा अल्टीमेटम दिया था। परिवार ने साफ कर दिया था कि जब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे और बच्चों के साथ सड़क पर धरना देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page