• Mon. Mar 23rd, 2026

पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर अरेस्ट, CM मान बोले- सख्त कार्रवाई होगी

ByPunjab Khabar Live

Mar 23, 2026

अमृतसर के डीएम गगनदीप सिंह रंधावा सुसाइड केस में पुलिस ने पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्रीलालजीत सिंह भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के बाद पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। वहीं अब इस मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपना बयान दिया है।

गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि पंजाब में कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून सभी के लिए समान है।

सीएम मान ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके लिए पूरा पंजाब एक परिवार की तरह है। ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति कानून तोड़ता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह उनका करीबी ही क्यों न हो या किसी बड़े पद पर बैठा हो। उनकी सरकार का एजेंडा किसी की विरासत को बचाना नहीं है। उन्होंने साफ किया कि किसी भी तरह की कैश डीलिंग या सिफारिश को पूरी तरह खत्म किया जा चुका है और पारदर्शिता के साथ शासन चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page