• Tue. Mar 24th, 2026

पंजाब में कैबिनेट मंत्रालय में बदलाव, परिवहन और जेल विभाग इन मंत्रियों को सौंपे

ByPunjab Khabar Live

Mar 24, 2026

पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर के इस्तीफे और गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार ने कैबिनेट में फेरबदल किया है। उनके पास मौजूद विभागों की जिम्मेदारी अब अन्य मंत्रियों को सौंप दी गई है। भुल्लर के पास परिवहन और जेल विभाग थे। अब परिवहन विभाग की जिम्मेदारी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा को दी गई है, जबकि जेल विभाग डॉ. रवजोत को सौंपा गया है।सरकार की ओर से यह कदम प्रशासनिक कामकाज को प्रभावित होने से बचाने के लिए उठाया गया है। विभागों का तुरंत पुनर्वितरण कर यह सुनिश्चित किया गया है कि दोनों अहम मंत्रालयों का कामकाज बिना किसी रुकावट के चलता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page