• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर शहर के इन प्रमुख चौकों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट, घर से निकलने से पहले चैक कर लें रूट

ByPunjab Khabar Live

Mar 25, 2026

जालंधर में आज (25 मार्च को) श्रीराम नवमी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में शहर की धार्मिक संस्थाओं की ओर से हर साल धार्मिक यात्रा निकाली जाती है। शोभायात्रा देवी तालाब मंदिर से दोपहर 12 बजे शुरू होगी और शहर के विभिन्न 11 मार्गों से होते हुए देर शाम मंदिर में ही विश्राम लेगी। शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से रुट डायवर्ट किया गया है।

शोभायात्रा आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा श्री देवी तालाब मंदिर से शुरू होगी। सबसे पहले अड्डा होशियारपुर चौक पर पहुंचेगी। यहां पर भक्तजन यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत करेंगे। यात्रा के पूरे रूट पर लंगर का प्रबंध होगा। इसके बाद यात्रा लव कुश चौक (मिलाप चौक) पहुंचेगी। फिर भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), इसके बाद बस्ती अड्डा चौक और फिर पटेल चौक से वापस श्री देवी तालाब मंदिर मार्ग पर रवाना होगी।

श्री देवी तालाब मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर कई रूट पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इस दौरान फाटक टांडा, अड्डा होशियारपुर चौक, पंजपीर चौक, भगत सिंह चौक, फगवाड़ा मार्किट, लवकुश चौक, श्री राम चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, बस्ती अड्डा चौक, पटेल चौक, माई हीरां गेट के एरिया में वाहनों की एंट्री नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page