• Thu. Mar 26th, 2026

जालंधर: घर के बाहर खड़े युवक पर किया तेजधार हथियारों से हमला

ByPunjab Khabar Live

Mar 26, 2026

जालंधर: शहीद बाबू लाभ सिंह नगर में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला है। मिली जानकारी अनुसार घर के निकट खड़े युवक पर हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों द्वारा सरेआम कई फायर भी किए गए। घायल युवक काली वासी शहीद बाबू लाभ सिंह नगर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हमलावरों ने मोहल्ले में रूकते ही पहले फायर किए और काली पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमलावर युवक को बुरी तरह से काट कर मौके से फरार हो गए। कहा जा रहा है कि वारदात के मुख्यारोपी के खिलाफ पहले भी हत्या और तस्करी के आरोप लग चुके हैं और वह कई केसों में नामजद है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। हालांकि पुलिस को घटना स्थल से कोई खोल बरामद नहीं हुआ है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page