• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में अजीबो-गरीब रेड : स्पा सेंटर बंद, पुलिस अंदर बंद

ByPunjab Khabar Live

Mar 28, 2026

जालंधर में एक स्पा सेंटर पर रेड के दौरान ऐसा घटनाक्रम सामने आया, जिसने पुलिस कार्रवाई को ही सवालों के घेरे में ला दिया। पिम्स अस्पताल के पास स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर में छापेमारी करने पहुंची पुलिस खुद ही इमारत के अंदर फंस गई।

जानकारी के अनुसार थाना 7 की पुलिस को क्रिस्टल स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस टीम रेड करने पहुंची, लेकिन इसकी भनक पहले ही स्पा संचालक को लग गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्पा सेंटर बंद कर दिया गया और वहां मौजूद लोग मौके से फरार हो गए।

जब पुलिस मौके पर पहुंची तो स्पा सेंटर का शटर बाहर से लॉक था। हालांकि अंदर AC चल रहा था, जिससे साफ संकेत मिला कि कुछ ही समय पहले यहां गतिविधियां चल रही थीं और रेड की सूचना मिलते ही जल्दबाजी में जगह खाली की गई। स्पा सेंटर बंद मिलने के बाद पुलिस पास की इमारत के रास्ते अंदर घुसी। लेकिन कुछ ही देर बाद उस इमारत को भी नीचे से लॉक कर दिया गया। इस वजह से पुलिस टीम करीब डेढ़ घंटे तक बिल्डिंग के अंदर ही फंसी रही, जिससे हालात अजीब बन गए।

इमारत के लॉक होने के कारण अंदर मौजूद एक महिला और तीन पुरुष कर्मचारी भी फंस गए। जब चाबी नहीं मिली तो पुलिस को बाहर से सीढ़ी मंगवानी पड़ी। इसके बाद एक महिला और दो पुरुष कर्मचारियों को सीढ़ी के जरिए नीचे उतारा गया और बाहर निकाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page