• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: लोगों को झटका, एक अप्रैल से 5 रुपए महंगा होगा दूध

ByPunjab Khabar Live

Mar 30, 2026

जालंधर: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के चलते देश में गैस सिलेंडरों और पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं अब दूध के दामों में बढ़ौतरी होने जा रही है। दरअसल, खालसा डेयरी वेलफेयर सोसाइटी ने जामशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स में हुई बैठक के बाद 1 अप्रैल से दूध के दाम 5 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया है। डेयरी संचालकों का कहना है कि पिछले साल आई बाढ़ के कारण पशुओं के चारे को भारी नुकसान हुआ, जिससे लागत में बढ़ोतरी हुई है।

इसके अलावा पशुओं की कीमतों में भी बड़ा उछाल आया है, भैंस, जो पहले करीब 1 लाख रुपये में मिलती थी, अब उसके दाम दोगुने हो गए हैं, जबकि गाय की कीमत 40 हजार से बढ़कर लगभग 90 हजार रुपये तक पहुंच गई है। इस वजह से रेट बढ़ाने का फैसला लिया है।

सोसाइटी के प्रधान बलविंदर सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में डेयरी मालिकों ने कहा कि पशुओं की खल, बिनौला, तूड़ी और दलिए के रेट काफी बढ़ गए हैं, जिससे पुराने रेट पर दूध बेचना अब नामुमकिन हो गया है। बैठक में उप-प्रधान चरणजीत सिंह, जनरल सेक्रेटरी अन्नू, राजू, जैमल सिंह समेत कई सदस्य मौजूद रहे। ऐसे में जारी आदेशों के गाय का दूध 65 रुपए से बढ़कर 70 रुपए हो गया है, भैंस का दूध 70 रुपए से बढ़कर 75 रुपए हो गया, वहीं फैट रेट 9.50 रुपए से बढ़कर 10.50 रुपए हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page