• Tue. Aug 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

आज से देश में सभी टोल प्लाजा हुए Digital, कैश में नहीं होगी कोई पेमेंट

ByPunjab Khabar Live

Apr 10, 2026

देशभर में नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए अहम बदलाव लागू कर दिए गए हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NHAI) ने टोल टैक्स वसूली के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए 10 अप्रैल से नकद भुगतान की सुविधा पूरी तरह खत्म कर दी है।

नई व्यवस्था के तहत अब देशभर के टोल प्लाजा पर केवल डिजिटल माध्यम से ही टोल टैक्स लिया जाएगा। इसमें FASTag को अनिवार्य बना दिया गया है। यानी अगर आपके पास नकद पैसा है, तब भी बिना FASTag के टोल पार करना संभव नहीं होगा।

नए नियमों के अनुसार, जिन वाहनों पर FASTag नहीं होगा, उन्हें टोल प्लाजा पर परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सरकार टोल कलेक्शन सिस्टम को पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक बना रही है, जिससे समय की बचत और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

अगर किसी वजह से FASTag उपलब्ध नहीं है और चालक Google Pay या PhonePe जैसे UPI माध्यम से भुगतान करता है, तो उसे सामान्य टोल से 25 प्रतिशत अधिक शुल्क देना होगा। उदाहरण के तौर पर, 100 रुपये के टोल के लिए 125 रुपये चुकाने होंगे।

नए नियमों के तहत अब केवल पहचान पत्र दिखाकर टोल फ्री निकलने की सुविधा समाप्त कर दी गई है। जिन लोगों को छूट मिलती है, उन्हें ‘एक्जेम्प्टेड FASTag’ लेना जरूरी होगा। इसके अलावा निजी वाहनों के लिए 3,075 रुपये का सालाना पास भी शुरू किया गया है, जिससे एक साल में 200 बार टोल पार किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page