• Mon. Nov 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

WhatsApp चलाने वाले जरूर पढ़ें सरकारी चेतावनी, वर्ना हो सकता है बड़ा नुकसान

ByAdmin

Nov 23, 2026

अगर आप भी अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप कंप्यूटर पर वॉट्सएप (WhatsApp Web) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। केंद्र सरकार ने वॉट्सएप के वेब वर्जन के उपयोग को लेकर एक गंभीर चेतावनी जारी की है। केंद्रीय गृहमंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने एडवाइजरी जारी करते हुए आगाह किया है कि कंप्यूटर पर वॉट्सएप लॉग-इन करके खुला छोड़ देना आपके निजी डेटा और बैंक खातों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

साइबर क्राइम यूनिट ने अपनी एडवाइजरी में स्पष्ट किया है कि वॉट्सएप वेब के माध्यम से साइबर ठग आसानी से यूजर्स के अकाउंट को निशाना बना सकते हैं। यदि कोई व्यक्ति अपने सिस्टम पर वॉट्सएप को खुला छोड़ देता है, तो हैकर्स न केवल संवेदनशील डेटा लीक कर सकते हैं, बल्कि पूरे अकाउंट पर ही अपना नियंत्रण (कब्जा) जमा सकते हैं। इसके बाद ठग आपके नाम से आपके परिचितों को मैसेज भेजकर पैसों की ठगी भी कर सकते हैं।

सरकार ने आम नागरिकों और कर्मचारियों को विशेष हिदायत देते हुए कहा है कि वे वॉट्सएप के वेब वर्जन का इस्तेमाल अत्यधिक संवेदनशील कार्यों के लिए न करें। एडवाइजरी के अनुसार, वॉट्सएप वेब के जरिए:

  • ऑफिस के गोपनीय दस्तावेज या जानकारी साझा न करें।

  • किसी भी तरह की सरकारी या संवेदनशील सूचनाओं का आदान-प्रदान न करें।

  • पैसों के लेन-देन या बैंकिंग से जुड़े जरूरी काम करने से बचें।

साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों और गृहमंत्रालय ने यूजर्स को सुरक्षित रहने के लिए कुछ बुनियादी नियमों का पालन करने की सलाह दी है। सरकार ने कहा है कि कंप्यूटर पर काम खत्म होते ही हर बार वॉट्सएप अकाउंट को अनिवार्य रूप से ‘लॉग-आउट’ (Log-out) जरूर करें। इसके अलावा, साइबर कैफे, सार्वजनिक कंप्यूटर या किसी अनजान व्यक्ति के सिस्टम पर वॉट्सएप वेब का इस्तेमाल करने से पूरी तरह बचें।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page