• Mon. Nov 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

कांग्रेस में मदनलाल जलालपुर का पार्टी में वापसी! राजा वड़िंग ने किया था सस्पेंड

ByAdmin

Nov 23, 2026

पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के बीच पार्टी ने पूर्व विधायक मदनलाल जलालपुर की घर वापसी करवा दी है। पटियाला जिले के घनौर से पूर्व विधायक जलालपुर का तीन साल का निलंबन रद्द कर उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल कर लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के कार्यकाल में उन्हें पार्टी से तीन साल के लिए सस्पेंड किया गया था। अब नए प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह ने उनका निलंबन समाप्त कर बहाली का फैसला लिया है।

जानकारी के मुताबिक, राजा वड़िंग की जगह परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस की कमान मिलने के बाद से ही पार्टी में पुराने नेताओं की वापसी को लेकर चर्चाएं तेज थीं। रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने भी नए प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह से मुलाकात की थी। इसके अगले दिन सोमवार को परगट सिंह ने मदनलाल जलालपुर का निलंबन रद्द कर उन्हें पार्टी में बहाल कर दिया।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राजपुरा के पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कंबोज के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी के भीतर राजनीतिक दबाव बढ़ गया था। मदनलाल जलालपुर को कंबोज का करीबी रिश्तेदार बताया जाता है। ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व को आशंका थी कि जलालपुर भी पार्टी छोड़ सकते हैं। इसी संभावित नुकसान को रोकने और पुराने नेताओं को पार्टी के साथ जोड़कर रखने के उद्देश्य से उनकी वापसी का फैसला लिया गया।

इस बीच पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने आगामी चुनावों को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सलेक्शन कमेटी की बैठक मंगलवार को चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के बाद उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page