श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशी में जालंधर कैंट में विशाल नगर कीर्तन सजाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगतों ने पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।
इस मौके पर आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव एवं जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज श्री दीपक बाली जी भी नगर कीर्तन में शामिल हुए। उन्होंने पालकी साहिब के समक्ष माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया।
नगर कीर्तन के दौरान स्कूली बच्चों के बैंड की शानदार प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों ने अपने बेहतरीन बैंड प्रदर्शन के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई। इसके साथ ही बच्चों ने पांच साहिबजादों की सुंदर झांकियां भी सजाईं, जिन्होंने संगतों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
उल्लेखनीय है कि यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा से आरंभ हुआ और विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा पहुंचकर संपन्न हुआ। पूरे आयोजन के दौरान संगतों में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

