• Sat. Nov 21st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

टिकट मिलते ही एक्शन मोड में कैंट हलका इंचार्ज दीपक बाली, चोलांग में रुकवाई अवैध माइनिंग

ByAdmin

Nov 21, 2026

जालंधर कैंट विधानसभा हलके से टिकट मिलने के बाद दीपक बाली की सक्रियता तेज हो गई है। उन्होंने चोलांग गांव में चल रही अवैध माइनिंग वाली जगह पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गांव के सरपंच ने बताया कि पिछले कई दिनों से गांव में माइनिंग का काम चल रहा था। इस संबंध में कुछ दिन पहले चौकी इंचार्ज और जेई को भी जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आज जब 112 नंबर पर फोन कर शिकायत दर्ज करवाई गई, तो अधिकारी मौके पर पहुंचे और आज जेसीबी मशीन समेत एक व्यक्ति को काबू किया गया।

इसके बाद उसे थाना सदर जमशेर ले जाया गया। अधिकारियों के देरी से पहुंचने के कारण ट्रॉलियां मौके से जा चुकी थीं। माइनिंग वाली जगह पर करीब 20 से 25 फीट गहरा गड्ढा बना हुआ था। दीपक बाली ने कहा कि जालंधर कैंट हलके में किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों की समस्याओं का समाधान करवाना और गलत गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page