• Sat. Nov 21st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर नॉर्थ में मेयर वनीत धीर के कामों की सराहना, लोग बोले- 15-20 साल पुरानी सड़क समस्या दूर हुईं

ByAdmin

Nov 21, 2026

जालंधर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार और जालंधर के मेयर वनीत धीर के नेतृत्व में कराए गए विकास कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों ने संतोष जताया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उनके मोहल्ले में सड़क मरम्मत, साफ-सफाई और स्ट्रीट लाइटों से जुड़े काम कराए गए हैं, जिससे लोगों को राहत मिली है।

मोहल्ले में पैचवर्क, सफाई और लाइटों के काम से राहत
एक स्थानीय महिला ने कहा कि वनीत धीर जी के निर्देश पर मोहल्ले में अच्छे काम हो रहे हैं। उनके मुताबिक, सड़कों पर पैचवर्क कराने के साथ-साथ साफ-सफाई और लाइटों की व्यवस्था का भी ध्यान रखा गया है, जिससे मोहल्ले के लोगों को अच्छा महसूस हो रहा है। वहीं एक युवक ने कहा कि करीब 15-20 साल से जो सड़क नहीं बनी थी, वह अब तैयार हो गई है और इसके लिए वे वनीत धीर का धन्यवाद करते हैं।

बेहतर व्यवस्थाओं पर स्थानीय लोगों ने जताया आभार
दूसरे युवक ने भी कहा कि 20 साल से सड़क न बनने की वजह से परेशानी थी, लेकिन अब सड़क बनने के बाद लोग मेयर वनीत धीर का आभार जता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि वनीत धीर जालंधर के मेयर होने के साथ-साथ जालंधर नॉर्थ हलके से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page