• Wed. Sep 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

कनाडा में जालंधर के नौजवान की मौत, शव भारत लाने को जुटाया जा रहा फंड

ByPunjab Khabar Live

Apr 15, 2026

कनाडा के Montreal में जालंधर के एक नौजवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाशदीप सिंह के रूप में हुई है, जो साल 2023 में पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। आकाशदीप अपनी बहन और जीजा के साथ वहीं रह रहा था। उसकी अचानक मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है।

आकाशदीप की बहन नवजोत कौर ने बताया कि 7 अप्रैल को वह रोज की तरह कॉलेज गया था। वापस आने के बाद वह अपने कमरे में चला गया, जहां उसे अचानक हार्ट अटैक आ गया। जब उसके रूममेट को इसकी जानकारी मिली, तो वह तुरंत उसे अस्पताल लेकर गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवार ने बताया कि अभी तक आकाशदीप का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। उसका शव भारत लाने के लिए आर्थिक मदद की जरूरत है। इसके लिए ऑनलाइन फंडिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें भारतीय और पंजाबी कम्युनिटी सहयोग कर रही है। अब तक करीब 5 हजार डॉलर की राशि जुटाई जा चुकी है।

आकाशदीप की मौत से परिवार गहरे सदमे में है। परिजन जल्द से जल्द उसका पार्थिव शरीर भारत लाने की कोशिश में जुटे हुए हैं, ताकि अंतिम संस्कार अपने वतन में किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page