• Fri. Sep 4th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

ऊधमपुर में बस 100 फीट खाई में गिरी, 21 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

ByPunjab Khabar Live

Apr 20, 2026

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। रामनगर से आ रही एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस कगोत इलाके के पास सड़क से करीब 100 फीट नीचे खाई में गिरकर पलट गई।

इस दर्दनाक हादसे में 21 लोगों की जान चली गई, जबकि 29 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

घायलों के अनुसार बस ओवरलोड थी और तेज रफ्तार में चल रही थी। कगोत नाले के पास अचानक बस का टायर फट गया, जिसके बाद ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page