• Wed. Sep 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

चंडीगढ़ एक बार फिर निशाने पर! कॉलेज को मिली बम से उड़ाने की धमकी

ByPunjab Khabar Live

Apr 20, 2026

चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित डॉक्टर अंबेडकर कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे शहर में हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम को मिले एक संदिग्ध मैसेज के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और कॉलेज परिसर में बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड) और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे कॉलेज परिसर को घेर लिया गया और हर कोने की बारीकी से तलाशी ली गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कॉलेज में मौजूद सभी छात्रों और स्टाफ को तुरंत बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे सर्च ऑपरेशन के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। शुरुआती जांच में इस धमकी को फर्जी माना जा रहा है, हालांकि सुरक्षा एजेंसियां मामले को हल्के में नहीं ले रही हैं और हर एंगल से जांच जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कॉलेज के आसपास आने-जाने वाले लोगों की सख्ती से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि धमकी भरा मैसेज किसने और कहां से भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page