फगवाड़ाः सदर थाना में बने क्वार्टर में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां गोली लगने से डीएसपी की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय डीएसपी योगेश शर्मा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। मामले की जानकारी देते हुए एसपी माधवी शर्मा ने बताया कि आज सुबह पुलिस के बने क्वार्टर से दुखद घटना सामने आई है।
दरअसल, डीएसपी की चंडीगढ़ में पोस्टिंग थी और हाल ही में उनकी एसटीएफ से ट्रांसफर हुई थी। पोस्टिंग होने के कारण उन्होंने अपना लाइसेंसी वैपन पुलिस को सौंपना था। लेकिन आज सुबह चाय पीने के बाद वह अपना लाइसेंसी वैपन साफ कर रहे थे। इस दौरान अचानक गोली चल गई और गोली उनकी छाती में लगी। जिसके बाद पुलिस क्वार्टर में मौजूद पुलिस कर्मी घायल डीएसपी योगेश शर्मा को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। इस मामले को लेकर परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस दुखद घटना में पुलिस विभाग परिवार के साथ सवेंदना व्यक्त करता है। वहीं सिविल अस्पताल की डॉक्टर मनप्रीत कौर गिल ने बताया कि उनके पास आज सुबह 10.28 बजे गन शॉट इंजरी के तहत डीएसपी को पुलिस कर्मी लेकर आए थे। इस घटना में उनकी मौत हो गई। शव को मोर्चुरी में रखवा दिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।
