• Fri. Sep 4th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

सोनम बाजवा की पंजाबी फिल्म पर कोर्ट ने लगाई रोक! जानें क्या है पूरा मामला

ByPunjab Khabar Live

Apr 21, 2026

चंडीगढ़ में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा बड़ा विवाद सामने आया है। एक्ट्रेस सोनम बाजवा की फिल्म पिट्ट सियापा की रिलीज पर कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। यह फैसला कॉपीराइट विवाद के चलते लिया गया है। मामले में लेखक राजन नंदन ने दावा किया है कि फिल्म की कहानी उनकी लिखी स्क्रिप्ट पर आधारित है। उनके अनुसार उन्होंने यह स्क्रिप्ट साल 2021 में रजिस्टर करवाई थी और इसके अधिकार उनके पास सुरक्षित हैं।

लेखक का कहना है कि 27 मार्च 2026 को फिल्म का प्रोमो रिलीज होने के बाद उन्हें शक हुआ कि इसकी कहानी उनकी स्क्रिप्ट से मेल खाती है। इसके बाद उन्होंने 1 अप्रैल 2026 को फिल्म से जुड़े पक्षों को लीगल नोटिस भेजा। विवाद बढ़ने पर मामला कोर्ट पहुंचा, जहां प्रारंभिक सुनवाई के बाद अदालत ने फिल्म की रिलीज पर अंतरिम रोक लगा दी। इस फैसले के बाद फिल्म की रिलीज फिलहाल टाल दी गई है।

अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 अप्रैल 2026 को तय की गई है। उस दिन कोर्ट आगे की सुनवाई करते हुए यह तय करेगा कि फिल्म पर लगी रोक जारी रहेगी या हटाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page