• Fri. Sep 4th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

विजिलेंस ने रंगे हाथ SHO को पकड़ा, महिला से ले रहा था रिश्वत

ByPunjab Khabar Live

Apr 21, 2026

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना में बड़ी कार्रवाई की है। थाना डिवीजन-4 के एसएचओ गुरजीत सिंह को 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम उन्हें अपने साथ ले गई।

मिली जानकारी के अनुसार एसएचओ ने एक महिला से 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। महिला ने इस मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग को दी, जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने जाल बिछाया। जैसे ही महिला ने 18 हजार रुपए की पहली किस्त देने की कोशिश की, टीम ने मौके पर ही एसएचओ को पकड़ लिया। यह पूरी कार्रवाई योजनाबद्ध तरीके से की गई।

इस गिरफ्तारी के बाद थाना डिवीजन-4 में हड़कंप मच गया। विजिलेंस की टीम अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page