• Tue. Apr 21st, 2026

80 लाख की लागत से वार्ड 44 की गलियों का होगा कायाकल्प कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने नव-निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

ByPunjab Khabar Live

Apr 21, 2026

जालंधर  नगर निगम के विकास कार्यों को गति देते हुए वार्ड नंबर 44 के विभिन्न इलाकों में गलियों के नव-निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा किया गया। इस परियोजना के तहत तेज मोहन नगर, संत नगर, उत्तम सिंह नगर, भार्गव नगर तथा बस्ती शेख की गलियों का निर्माण कराया जाएगा, जिस पर लगभग 80 लाख रुपये की लागत आएगी।

शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि राज्य सरकार शहर के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोगों को बेहतर सड़कें, स्वच्छ वातावरण और सुगम आवागमन उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में वार्ड 44 में गलियों के निर्माण कार्य को शुरू किया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने आगे कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि लोगों को लंबे समय तक सुविधाओं का लाभ मिल सके।

इस मौके पर पार्षद राज कुमार राजू, शिव भगत, गौरव जंग, नारायण शर्मा, जोगिंदर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति व क्षेत्र के निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए सरकार और मंत्री का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page